देश में महिलाओं के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे हैं, बल्कि बढ़ते जा रहे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017 में 50 लाख 07 हजार 44 अपराध के मामले दर्ज किए गए, जिनमें से तीन लाख 59 हजार 849 मामले महिलाओं के खिलाफ अपराध संबंधी हैं।
साल 2015 में महिलाओं के प्रति अपराध के तीन लाख 29 हजार 243 मामले दर्ज किए गए। 2016 में इस आंकड़े में नौ हजार 711 मामलों की बढ़ोतरी हुई और तीन लाख 38 हजार 954 मामले दर्ज किए गए। वहीं साल 2017 में ऐसे 20 हजार 895 मामले और बढ़ गए और इस साल तीन लाख 59 हजार 849 मामले दर्ज किए।
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध के मामले सबसे ज्यादा दर्ज हुए हैं और उतनी ही तेजी से बढ़े भी हैं। वहीं, लक्षद्वीप, दमन व दीव, दादरा व नगर हवेली जैसे केंद्र शासित प्रदेश और नागालैंड में महिलाओं के प्रति अपराध के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ी घटनाएं, दिल्ली में आई कमी
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध के दर्ज मामलों की संख्या साल 2015 में 35 हजार 908 और साल 2016 में 49 हजार 262 थी। जबकि साल 2017 में कुल 56 हजार 11 मामले दर्ज किए गए।
वहीं एनसीआरबी के आंकड़े दिल्ली में काफी हद तक हालात सुधरने की ओर इशारा कर रहे हैं। दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध के दर्ज मामलों की संख्या साल 2015 में 17 हजार 222 और साल 2016 में 15 हजार 310 थी। वहीं 2017 में इन आंकड़ों में कमी आई और 13 हजार 76 मामले दर्ज किए गए।
मध्य प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा, राजस्थान में घटा
एनसीआरबी की रिपोर्ट राजस्थान में भी कुछ हद तक हालात सुधरने की ओर इशारा कर रही है, वहीं मध्य प्रदेश में स्थिति खराब हुई है। मध्य प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध के दर्ज मामलों की संख्या साल 2015 में 24 हजार 231 और साल 2016 में 26 हजार 604 थी। वहीं 2017 में 29 हजार 788 मामले दर्ज किए गए।
वहीं, राजस्थान में महिलाओं के प्रति अपराध के दर्ज मामलों की संख्या साल 2015 में 28 हजार 224 और साल 2016 में 27 हजार 422 थी। वहीं 2017 में मामलों में कमी आई और 25 हजार 993 मामले दर्ज किए गए।
बिहार में साल 2015, 2016 और 2017 में क्रमश: 13 हजार 904, 13 हजार 400 और 14 हजार 711 मामले महिलाओं के प्रति अपराध के दर्ज किए गए। वहीं, महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या साल 2015, 2016 और 2017 में क्रमश: 31 हजार 216, 31 हजार 388 और 31 हजार 979 है।
देशभर में साल 2015, 2016 और 2017 में महिलाओं के प्रति अपराध के कितने मामले दर्ज किए गए, नीचे की तालिका में देखा जा सकता है:
तीन सालों के राज्यवार आंकड़े:
राज्य
|
2015
|
2016
|
2017
|
| उत्तर प्रदेश |
35908 |
49262 |
56011 |
| दिल्ली |
17222 |
15310 |
13076 |
| आंध्र प्रदेश |
15967 |
16362 |
17909 |
| अरुणाचल प्रदेश |
384 |
367 |
337 |
| असम |
23365 |
20869 |
23082 |
| बिहार |
13904 |
13400 |
14711 |
| छत्तीसगढ़ |
5783 |
5947 |
7996 |
| गोवा |
392 |
371 |
369 |
| गुजरात |
7777 |
8532 |
8133 |
| हरियाणा |
9511 |
9839 |
11370 |
| हिमाचल प्रदेश |
1295 |
1222 |
1246 |
| जम्मू कश्मीर |
3366 |
2850 |
3129 |
| झारखंड |
6568 |
5453 |
5911 |
| कर्नाटक |
12775 |
14131 |
14078 |
| केरल |
9767 |
10034 |
11057 |
| मध्य प्रदेश |
24231 |
26604 |
29788 |
| महाराष्ट्र |
31216 |
31388 |
31979 |
| मणिपुर |
266 |
253 |
236 |
| मेघालय |
337 |
372 |
567 |
| मिजोरम |
158 |
120 |
301 |
| नागालैंड |
91 |
105 |
79 |
| ओडिशा |
17200 |
17837 |
20098 |
| पंजाब |
5340 |
5105 |
4620 |
| राजस्थान |
28224 |
27422 |
25993 |
| सिक्किम |
53 |
153 |
163 |
| तमिलनाडु |
5919 |
4463 |
5397 |
| तेलंगाना |
15425 |
15374 |
17521 |
| त्रिुपरा |
1267 |
1013 |
972 |
| पश्चिम बंगाल |
33318 |
32513 |
30992 |
| उत्तराखंड |
1465 |
1588 |
1944 |
| अंडमान निकोबार |
136 |
108 |
132 |
| चंडीगढ़ |
468 |
414 |
453 |
| दादरा व नगर हवेली |
25 |
28 |
20 |
| दमन और दीव |
29 |
41 |
26 |
| लक्षद्वीप |
9 |
9 |
6 |
| पुड्डुचेरी |
82 |
95 |
147 |
| ------------------- |
--------- |
--------- |
-------- |
| पूरे देश मे कुल |
329243 |
338954 |
359849 |
# स्रोत: NCRB