फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, एक साल में 150 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त

Mon, 20 Sep 2021 02:18 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार


समीर वानखेड़े ने कहा कि पिछले एक साल में, शहर और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों से 100 किलो से अधिक कोडीन ड्रग्स, 30 किलो चरस, 12 किलो हेरोइन, दो किलो कोकीन, 350 किलो गांजा, 60 किलो इफेड्रिन और 25 किलो एमडी (मेफेड्रोन) जब्त किया।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पिछले एक साल में मुंबई से सटे नवी मुंबई, ठाणे और अन्य इलाकों से 150 करोड़ रुपये से अधिक रकम की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की हैं। एनसीबी के मुंबई जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने यह जानकारी दी है। वानखेड़े ने बताया "पिछले साल सितंबर से अब तक, हमने एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) अधिनियम के तहत 114 मामले दर्ज किए हैं और 34 विदेशियों और कुछ बॉलीवुड हस्तियों सहित 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है"।

विज्ञापन


समीर वानखेड़े ने कहा कि पिछले एक साल में, शहर और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों से 100 किलो से अधिक कोडीन ड्रग्स, 30 किलो चरस, 12 किलो हेरोइन, दो किलो कोकीन, 350 किलो गांजा, 60 किलो इफेड्रिन और 25 किलो एमडी (मेफेड्रोन) जब्त किया।

संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू
व्यावसायिक मात्रा में नशीले पदार्थों का कारोबार करते पकड़े गए लोगों की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। वानखेड़े ने बताया कि विभिन्न नशीली दवाओं के तस्करों की 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है और यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए सामानों में नशीले पदार्थों की बिक्री से अर्जित नकदी और आभूषण शामिल हैं।
विज्ञापन


तस्करों के रिश्तेदारों पर भी गिरेगी गाज
अधिकारी ने कहा कि उन्होंने कई बार पाया है कि ड्रग तस्कर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के नाम पर संपत्ति खरीदते हैं, और अगर ड्रग तस्करों के साथ उनका संबंध स्थापित होता है तो ऐसी संपत्ति को भी जब्त की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें