फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'अमरावती की बेटी का ऐसा अपमान लोगों को नहीं बर्दाश्त'; राउत के 'डांसर' वाले बयान पर नवनीत का पलटवार

Sat, 20 Apr 2024 04:25 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा की अमरावती से लोकसभा उम्मीदवार नवनीत राणा ने संजय राउत को मुंबई का टिन टिप्पड़ बताया है, जो विभिन्न स्थानों पर जा-जाकर दूसरों के बारे में अपमानजनक बातें करते हैं।
 
विज्ञापन
नवनीत राणा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के बयान पर भाजपा की अमरावती से लोकसभा उम्मीदवार नवनीत राणा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राउत को मुंबई के टिन टिप्पड़ बताया है, जो विभिन्न स्थानों पर जा-जाकर दूसरों के बारे में अपमानजनक बातें करते हैं। बता दें, हाल ही में राउत ने राणा को डांसर और बबली कहा था। इसी बयान पर राणा ने कहा अगर वह अमरावती की बेटी के बारे में इस तरह से बोलेंगे तो यहां के लोग ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

अब जानें, कौन हैं नवनीत राणा; पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं नवनीत 

विज्ञापन

नवनीत राणा का नाम नवनीत कौर है। शादी के बाद से उन्होंने अपने नाम के आगे राणा जोड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, नवनीत कौर और रवि राणी की मुलाकात योग गुरु रामदेव बाबा के आश्रम में हुई थी और इसके बाद उन्होंने साल 2011 में एक सामूहिक विवाह मंडप में रवि राणा से शादी कर ली। सांसद नवनीत का जन्म मुंबई के पंजाबी परिवार में हुआ है और उनके पिता आर्मी में थे।

रह चुकी हैं अभिनेत्री और मॉडल
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचाने वाली अमरावती सांसद नवनीत राणा राजनीति में आने से पहले अभिनय की दुनिया में नाम कमा रही थीं। उन्होंने 12 वीं के बाद पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग में अपना करियर शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक वह, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। कन्नड़ भाषा में बनी फिल्म 'दर्शन' से नवनीत ने अभिनय में अपना डेब्यू किया था।

2019 में जीता था चुनाव

विज्ञापन

नवनीत राणा ने शादी के बाद ही राजनीति में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने शादी के तीन साल बाद 2014 में लोक सभा चुना में एनसीपी के टिकट से चुनाव लड़ा था, हालांकि वह जीत नहीं पाईं, लेकिन इसके बाद नवनीत ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर अमरावती से सांसद बनीं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें