फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: जल्द पटरी पर दौड़ेगी नवी मुंबई मेट्रो, ऑसिलेशन ट्रायल आज से शुरू

Sat, 28 Aug 2021 08:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नवी मुंबई मेट्रो परियोजना के तहत चार एलिवेटेड कॉरिडोर को सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) द्वारा विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ऑसिलेशन ट्रायल के तुरंत बाद नागरिकों के लिए सेवा शुरू करना है।    
विज्ञापन
मुंबई मेट्रो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में जल्द ही मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार  भारतीय रेलवे का अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (आरडीएसओ) ने सवारी की सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आज यानी शनिवार से ऑसिलेशन ट्रायल शुरू करने जा रहा है। नवी मुंबई मेट्रो परियोजना के तहत चार एलिवेटेड कॉरिडोर को सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) द्वारा विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ऑसिलेशन ट्रायल के तुरंत बाद नागरिकों के लिए सेवा शुरू करना है।

विज्ञापन


सिडको ने मंगलवार को एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि पेंढर स्टेशन से सेंट्रल पार्क स्टेशन तक मेट्रो लाइन 1 के लिए आरडीएसओ द्वारा 28 अगस्त से ऑसिलेशन ट्रायल किया जाएगा। नवी मुंबई मेट्रो के तहत एलिवेटेड कॉरिडोर को सिडको द्वारा विकसित किया जाएगा जो कई लाइन को आपस में जोड़ते हैं, जिससे आम नागरिकों को यात्रा करने में और आसानी होगी।

 

नागरिकों के लिए मेट्रो सेवाओं के चालू होने से पहले इस ऑसिलेशन ट्रायल को एक महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसके तहत भारतीय रेलवे की अनुसंधान शाखा अलग-अलग समय पर ब्रेकिंग सिस्टम, पटरियों और मेट्रो कारों की सुरक्षा का परीक्षण करेगी। मेट्रो ऑसीलेशन ट्रायल नवी मुंबई में पेंडार स्टेशन और सेंट्रल पार्क स्टेशन के बीच 5.14 किमी के खंड में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


नवी मुंबई मेट्रो परियोजना चार चरणों में विभाजित
नवी मुंबई मेट्रो परियोजना को चार चरणों में विभाजित किया गया है, जिनमें से पहला बेलापुर रेलवे स्टेशन से शुरू होता है और तलोजा के पास पेंडार स्टेशन पर समाप्त होता है। वर्तमान में कार्यान्वयन के तहत इस मार्ग में 11 स्टेशन हैं जो 11.10 किमी के विस्तार में फैले हुए हैं। दूसरे चरण का लक्ष्य खंडेश्वर और तलोजा एमआईडीसी को जोड़ना है, जबकि तीसरे चरण की योजना पेंडार और तलोजा एमआईडीसी के बीच बनाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, नवी मुंबई मेट्रो का चौथा और अंतिम चरण खंडेश्वर और पनवेल के निकट नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनएमआईए) के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें