फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैसूर दुष्कर्म केस: दो दिन बाद एक्शन में आई पुलिस, पांच लोगों की हुई गिरफ्तारी 

Sat, 28 Aug 2021 07:56 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर

सार

मैसूर में एक छात्रा से गैंगरेप के बाद सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के कई मंत्री इस पर बयान दे रहे हैं। इस बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा जननेंद्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैसूर में एक प्राइवेट कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा से गैंग रेप मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा जननेंद्र ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हम पुलिस को धन्यवाद देते हैं, जो उन्होंने इस घटना में पांच लोगों की गिरफ्तारी की है। 

विज्ञापन

इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि दो साल पहले हैदराबाद में हुए रेप में पुलिस की कार्रवाई बेहतर थी, ऐसी ही कार्रवाई बलात्कारियों के साथ होनी चाहिए। दरअसल, पुलिस ने दो साल पहले हैदराबाद में हुए गैंग रेप में आरोपियों को गोली मार दी थी। 

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने दिखाई सख्ती 
छात्राओं की सुरक्षा के लिए मैसूर विश्वविद्यालय ने कई सख्त कदम उठाए हैं। परिसर में बाहरियों के प्रवेश के साथ ही साथ कुक्काराहल्ली झील परिसर में शाम छह बजे के बाद प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके आलवा विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए सर्कुलर के तहत गंगोत्री कैंपस के अंदर शाम 6:30 बजे के बाद महिलाओं के अकेले घूमने पर भी रोक लगाई गई है। वहीं विश्वविद्यालय की ओर से शाम छह बजे से नौ बजे तक सुरक्षा अधिकारियों को परिसर में पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें