फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

National Recruitment Agency: सरकारी नौकरी के लिए एक भर्ती परीक्षा, जानें NRA से जुड़े हर सवाल का जवाब  

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Fri, 21 Aug 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो

देश में अब सरकारी नौकरी के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने या ढेर सारी परीक्षाएं देने की जरूरत नहीं होगी। केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए एक देश एक भर्ती परीक्षा को मंजूरी दे दी है। नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) के गठन के साथ ही अलग-अलग विभागों के लिए आपको अलग-अलग परीक्षा नहीं देनी होगी। एक ही परीक्षा के अंकों के आधार पर आप आवेदन कर सकेंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनआरए को करोड़ों युवाओं के लिए वरदान बताया है। माना जा रहा है कि इससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। आखिर यह एनआरए क्या है? यह किस तरह से परीक्षा आयोजित करेगा? उससे युवाओं को कैसे फायदा होगा? ऐसे ढेर सारे सवाल आपके मन में भी उठ रहे होंगे। आइए जानते हैं उनके जवाब...। 

  • आखिर एनआरए क्या है? इसका फायदा क्या है? 
केंद्र सरकार ने नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) का गठन किया है, जिसमें RRB, IBPS और SSC का विलय कर दिया जाएगा। NRA सामान्य योग्यता परीक्षा (CET या सीईटी) का आयोजन कराएगा। सीईटी परीक्षा केंद्र सरकार की नौकरियों के सभी ग्रुप बी और सी पदों के लिए इकलौती प्रवेश परीक्षा होगी। 
  • एनआरए के तहत कौन-कौन सी परीक्षाएं कराई जाएंगी?
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC), रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा गैर तकनीकी पदों के लिए कराई जाने वाली सभी परीक्षाएं अब एनआरए कराएगी। आगे चलकर केंद्र की सभी परीक्षाएं इससे जुड़ जाएंगी। 

  • क्या राज्यों की एजेंसियों के अंतर्गत होने वाली परीक्षाएं भी इसमें शामिल होंगी?

वर्तमान में सीईटी का स्कोर सिर्फ तीन एजेंसियों तक ही सीमित होगा। मगर सीईटी का स्कोर न सिर्फ राज्यों बल्कि केंद्र व निजी क्षेत्र की भर्ती एजेंसियों के साथ भी इस स्कोर को साझा किया जाएगा। 

  • क्या इस एजेंसी द्वारा कराए जाने वाली सीईटी परीक्षा पास करते ही नौकरी पक्की हो जाएगी?

अभी तो नहीं लेकिन भविष्य में ऐसा संभव है। सीईटी अभी सिर्फ टीयर-1 यानी स्क्रीनिंग या शॉर्टलिस्ट की परीक्षा है। इसमें पास होने वाले छात्र वेकैंसी के लिए होने वाली उच्च स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। हालांकि कुछ एजेंसियों ने सिर्फ सीईटी परीक्षा के आधार पर सीधे नौकरी देने के भी संकेत दिए हैं।  

  • एनआरए की सीईटी परीक्षा के लिए क्या योग्यता चाहिए? इसका सिलेबस क्या होगा?   
अलग-अलग शैक्षिक योग्यता के लिए अलग सीईटी परीक्षा आयोजित होगी। अभी तीन स्तर पर परीक्षा आयोजित होगी। 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट स्तर के लिए। हालांकि पाठ्यक्रम एक ही होगा। परीक्षा का सिलेबस 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन स्तर के आधार पर ही होगा।  
  • सीईटी का स्कोर कितने साल तक मान्य रहेगा? इस परीक्षा को कितनी बार दे सकते हैं? 
सीईटी का स्कोर परिणाम घोषित होने की तारीख से तीन साल तक मान्य रहेगा। अगर कोई अपना स्कोर बढ़ाना चाहता है तो वह बार-बार यह परीक्षा दे सकता है।  
  • सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करना होगा? परीक्षा केंद्र कैसे तय किए जाएंगे? 
एक बार एनआरए का गठन हो जाए। इसके बाद सरकार सीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाएगी। इस परीक्षा के आवेदन से जुड़ी सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। आवेदन के समय अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र भी चुनना होगा। उपलब्धता के आधार पर परीक्षा केंद्र दिए जाएंगे। अभी देशभर में एक हजार परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे और हर जिले में परीक्षा केंद्र होगा।

फाइल फोटो
  • सीईटी परीक्षा कितनी भाषाओं में होगी और यह परीक्षा साल में कितनी बार होगी? इसमें आवेदन के लिए क्या आयुसीमा चाहिए?
सीईटी की परीक्षा कई भाषाओं में होगी। केंद्र सरकार के मुताबिक यह परीक्षा 12 भाषाओं में होगी। इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। सीईटी में अधिकतम आयु सीमा मौजूदा नियमों के तहत होगी। हालांकि एससी, एसटी, ओबीसी व अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट मिलेगी। 
  • सरकारी नौकरी के लिए चयन की प्रक्रिया क्या रहेगी?
सीईटी टियर-1 परीक्षा है। इसके तहत उम्मीदवार की स्क्रीनिंग या शॉर्टलिस्टिंग मतलब छंटनी की जाएगी। इसके बाद अगले स्तर की उच्च परीक्षा होगी, जिसमें मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू, फिजिकल टेस्ट भी शामिल होंगे। इनका आयोजन वही संबंधित भर्ती एजेंसियों द्वारा ही किया जाएगा। 
  • क्या इससे जल्द नौकरी मिलने में मदद मिलेगी? केंद्र सरकार ने इसके लिए क्या बजट रखा है? 
केंद्र सरकार का कहना है कि इससे भर्ती प्रक्रिया में लगने वाले समय में काफी कमी आएगी। कई विभागों ने तो संकेत दिए हैं कि वे भर्ती के लिए दूसरे दौर की परीक्षा भी नहीं कराएंगे। मतलब आपके सीईटी स्कोर के आधार पर नौकरी मिल जाएगी। शुरुआती तीन साल के लिए केंद्र सरकार ने इसके लिए 1517.57 करोड़ रुपये का बजट रखा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next