फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणनीति: अफगानिस्तान में बदलते हालात के बीच प्रधानमंत्री आवास पर अहम बैठक, गृह मंत्री शाह और वित्त मंत्री मौजूद

Wed, 18 Aug 2021 05:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने मंगलवार शाम को भी एक बैठक की अध्यक्षता की थी। इसमें अधिकारियों को अगले कुछ दिनों में अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को तेजी से निकालने के लिए मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया था
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक में अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए सरकार की रणनीति की समीक्षा की। इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार शाम को भी एक बैठक की अध्यक्षता की थी। इसमें अधिकारियों को अगले कुछ दिनों में अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को तेजी से निकालने के लिए मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन


बीते दिन हुई बैठक में अफगानिस्तान में चल रहे बदलावों पर बातचीत हुई थी। साथ ही अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को लाने और वहां दूतावास ऑपरेट करने पर भी चर्चा हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत की तरफ से फिलहाल अफगानिस्तान में सरकार गठन की प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा तालिबान के रुख को भी देखा जा रहा है। खुद पीएम मोदी करीब से अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं और भारतीयों के निकाले जाने की जानकारी ले रहे हैं।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद बिगड़े हालात
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़कर चले जाने के बाद रविवार को तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से वहां अफरा-तफरी का माहौल है। काबुल में भारतीय राजदूत एवं दूतावास के कर्मियों समेत 120 लोगों को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवार को अफगानिस्तान से भारत पहुंचा था। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत सभी भारतीयों की अफगानिस्तान से सकुशल वापसी को लेकर प्रतिबद्ध है और काबुल हवाईअड्डे से वाणिज्यिक उड़ानों की बहाली होते ही वहां फंसे अन्य भारतीयों को स्वदेश लाने का प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें