नागपुर के परसेनी इलाके में पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक 23 वर्षीय व्यक्ति की उसके ही नाबालिग दोस्त ने बात करने के लिए मोबाइल फोन नहीं देने पर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात हुई और मृतक की पहचान प्रीतम कामडे के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, नाबालिग ने प्रीतम कामडे से अपना मोबाइल फोन मांगा लेकिन बाद वाले ने यह दावा करते हुए इनकार कर दिया कि उसका रीचार्ज खत्म हो गया है।
दोनों के बीच कुछ देर बहस होने के बाद आरोपी दोस्त ने प्रीतम कामडे को लोहे की रॉड से मौत के घाट उतार दिया। कुछ समय बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परसिवनी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।