फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: नागालैंड के विधायक तोशी वुंगटुंग का कोरोना वायरस से निधन

Fri, 02 Jul 2021 05:30 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोहिमा

सार

वुंगटुंग नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के टिकट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में जीते थे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के एक अस्पताल में कोविड-19 का उपचार करा रहे नागालैंड के विधायक तोशी वुंगटुंग का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


वुंगटुंग (56) राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क सलाहकार भी थे। वह कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले राज्य के दूसरे विधायक हैं। उनसे पहले, सी एम चांग की भी इस संक्रमण से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


वुंगटुंग नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के टिकट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में जीते थे। सूत्रों ने बताया कि वह पहले जांच में निगेटिव पाए गए थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया जहां सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें