महाराष्ट्र में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के ‘स्पेशल रेंजर्स ग्रुप’ में तैनात 34 वर्षीय एक व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान पर फेस मास्क नहीं पहनने को लेकर टोकने पर कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को हुए हादसे में एक सहायक पुलिस निरीक्षक और दो अन्य सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच इस सप्ताह की शुरुआत में नए प्रतिबंध लागू किए गए थे और नगर नाका चौक पर छावनी थाने के कर्मियों की एक टीम को वाहनों की जांच करने के लिए तैनात किया गया था।
अग्दव भूमि फुलंब्री तालुका का निवासी है, जो अपने भाई के साथ अपने गांव जा रहा था, जब मास्क ना पहनने के लिए उसे पुलिस ने रोका तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह एनएसजी के लिए काम करता है।
इसके बाद उसका पुलिसकर्मियों के साथ झगड़ा हो गया और उसने उनके साथ मारपीट की। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी और उसके भाई को थाने ले जाया गया। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 332, 504, 188, 269 के तहत मामला दर्ज किया गया है।