फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील : नगालैंड सरकार ने केंद्र व एनएससीएन-आईएम से कहा- जल्द से जल्द खत्म करें नगा समस्या

Tue, 12 Oct 2021 08:15 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोहिमा

सार

नगालैंड के अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, पूर्व सीएम और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के नेता टीआर जेलियांग और मंत्री नेइबा क्रोनू ने केंद्र सरकार के नए वार्ताकार एके मिश्रा और एनएससीएन-आईएम के प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात की।
विज्ञापन
पूर्व सीएम और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के नेता टीआर जेलियांग - फोटो : twimg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड सरकार ने केंद्र सरकार और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड इसाक-मुइवाह (एनएससीएन-आईएम) से मतभेदों को दूर कर जल्द से जल्द नगा मुद्दे को हल करने की अपील की है।

विज्ञापन


दो वर्ष तक बंद रहने के बाद 20 सितंबर को फिर से शुरू हुई है बातचीत
नगालैंड के अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो, पूर्व सीएम और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के नेता टीआर जेलियांग और मंत्री नेइबा क्रोनू ने केंद्र सरकार के नए वार्ताकार एके मिश्रा और एनएससीएन-आईएम के प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात की।

एक अधिकारी ने बताया कि नगालैंड भवन में एके मिश्रा व एनएससीएन-आईएम के अध्यक्ष क्यू टुक्कू, उपाध्यक्ष टोंगमेट वांगनाओ व प्रमुख वार्ताकार टीएच मुइवाह से बातचीत हुई। बैठक में राज्य सरकार ने केंद्र के वार्ताकार और एनएससीएम (आईएम) के प्रतिनिधियों से समाधान के लिए व्यावहारिक तरीकों पर गौर करने की मांग की, क्योंकि यह नगा लोगों की मांग है।
विज्ञापन


सीएम के नेतृत्व में सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन से कहा, इस समस्या का हल निकालने के लिए विवेक का इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि एनएससीएन-आईएम 1997 से केंद्र सरकार के साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके केंद्र के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह हल वक्त मतभेदों को सुलझाने का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें