नगालैंड विधानसभा चुनाव में एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन की उम्मीदवार हेकानी जखालू दीमापुर-तीन विधानसभा सीट से चुनाव जीत गई हैं। इसी के साथ वह नगालैंड विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली पहली महिला बन गई हैं। उन्होंने 1,536 मतों से जीत दर्ज की।
कौन हैं हेकानी?
48 साल की एनडीपीपी नेता हेकानी ने कानून की पढ़ाई की है। उन्होंने सेन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ से 2013 में कानून में परास्नातक किया था। हेकानी के पास 5.58 करोड़ की संपत्ति है। अपने चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपने ऊपर 41.95 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज भी बताया है। हेकानी के चुनवी हलफनामे के मुताबिक, हेकानी और उनके पति के पास आधा दर्जन कारें हैं। इसकी कुल कीमत 1.32 करोड़ से ज्यादा बताई गई है। हेकानी के पास टोयोटा इनोवा कार है। हलफनामे में उन्होंने अपने पति के पास पांच अलग-अलग कारें बताई हैं।