फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Meghalaya Election: सीएम कोनराड संगमा ने किया अमित शाह को फोन, सरकार बनाने के लिए मांगा समर्थन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 02 Mar 2023 06:36 PM IST

सार

मेघालय के चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। जानकारी के मुताबिक, संगमा ने नई सरकार बनाने में उनका समर्थन मांगा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : SOCIAL MEDIA
मेघालय के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। यहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। हालांकि एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसी बीच, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया है। संगमा ने नई सरकार बनाने में उनका समर्थन मांगा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी।

सरमा के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेघालय में अगली सरकार बनाने में नेशनल पीपुल्स पार्टी का समर्थन करने के लिए भाजपा मेघालय को सलाह भी दे दी है।

मेघालय में 60 में से 59 सीटों पर चुनाव हुए थे। एक सीट पर एक प्रत्याशी की मौत के चलते चुनाव रद्द हो गया। 59 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों ने आज सभी को हैरान कर दिया। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इनके 25 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर यूडीपी रही। इनके 11 उम्मीदवार चुनाव जीत गए। भाजपा के तीन, टीएमसी के पांच, कांग्रेस के पांच, एचएसपीडीपी, पीडीएफ के दो-दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। दो निर्दलीय विधायक भी चुने गए। वाइस ऑफ द पीपल पार्टी के चार उम्मीदवार चुनाव जीत गए।   

किस पार्टी को कितनी सीटों पर जीत मिली?
पार्टी/गठबंधन   सीटें 
NPP 25
TMC 05
BJP 03
कांग्रेस 05
UDP 11
वाइस ऑफ द पीपल पार्टी 04
एचएसडीपी 02
पीडीएफ 02
निर्दलीय 02
विज्ञापन
विज्ञापन
Next