फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: 'कांग्रेस की रग-रग में भ्रष्टाचार', सांसद के घर से मिले करोड़ों रुपये पर जेपी नड्डा ने ली चुटकी

Mon, 11 Dec 2023 06:52 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बरामद हुई करोड़ों की नकदी ने सभी को हैरान कर दिया है। इसी बीच, इस मुद्दे को लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को जवाब देना होगा। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। 
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखण्ड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर मिली करोड़ों की नकदी पर तमाम नेताओं ने प्रतिक्रिया दी। जहां एक तरफ कांग्रेस इस मुद्दे से अपना पलड़ा झाड़ने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा इस मुद्दे को पूरे तरीके से भुनाने में लगी हुई है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद के घर में मिले करोड़ों की नकदी का सोनिया गांधी, राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि आखिर ये पैसा किसका है और कैसे लूटा गया। 
विज्ञापन


आयकर विभाग द्वारा जब्त की गई नकदी का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेतृत्व में भाजपा के सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष दल भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। नड्डा ने कहा कि यह सिर्फ हिमशैल का सिरा है, अभी तो सिर्फ शुरुआत है। 

नड्डा बोले, कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू
संसद परिसर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास तख्तियां लेकर सत्तारूढ़ के सासंदों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद धीरज साहू को गिरफ्तार करने की मांग की है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और अपराधीकरण के लिए जानी जाती है। भ्रष्टाचार और कदाचार ही कांग्रेस की रीति और नीति है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के जरिए लूटे नकदी का दें जवाब- जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा यह जीता-जागता सबूत है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के जरिए लोगों की गाढ़ी कमाई जमा की है। हम चाहते हैं कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के जरिए जमा किए गए इस लूट के पैसे पर जवाब दें। वहीं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें