फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW Hit-And-Run Case: 'ड्राइवर ने कार रोकी होती तो पत्नी बच सकती थी', हिट-एंड-रन पीड़िता के पति का छलका दर्द

Mon, 08 Jul 2024 07:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस के अनुसार, कार कथित तौर पर सत्तारूढ़ शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह चला रहा था। वह फरार है। कार ने महिला को 2 किलोमीटर से अधिक तक घसीटा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
BMW Hit & Run Case - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में बीएमडब्ल्यू कार हिट-एंड-रन की घटना में मारी गई कावेरी नखवा के पति प्रदीप नखवा ने सोमवार को ड्राइवर के लिए कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उसने कार रोकी होती तो उसकी पत्नी बच सकती थी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह जब दंपति क्रॉफर्ड मार्केट से मछली खरीदकर लौट रहे थे, तभी सुबह करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने उनके दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। कावेरी नखवा पीछे बैठी थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने हमें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हम कार के बोनट पर गिर गए। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने ब्रेक लगाया, जिससे मैं गिर गया, लेकिन मेरी पत्नी आगे के पहिये के नीचे फंस गई। मैं गिड़गिड़ाया, लेकिन ड्राइवर नहीं रुका और मेरी पत्नी को घसीटते हुए सी लिंक के वर्ली-एंड की ओर ले गया।

उन्होंने बताया कि मैं ड्राइवर से कार रोकने के लिए कहते हुए कार के पीछे भागने लगा। अगर उसने कार रोकी होती, तो मेरी पत्नी बच सकती थी। उन्होंने दावा किया कि कार 24 वर्षीय युवक चला रहा था, जो कार का मालिक था, जबकि उसके बगल में एक और व्यक्ति बैठा था। उन्होंने कहा कि मेरे दो बच्चे हैं। हमने सब कुछ खो दिया। मेरी पत्नी चली गई, लेकिन आरोपी को दुर्घटना के लिए कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के अनुसार, कार कथित तौर पर सत्तारूढ़ शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा मिहिर शाह चला रहा था। वह फरार है। कार ने महिला को 2 किलोमीटर से अधिक तक घसीटा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिहिर शाह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया है। पुलिस को संदेह है कि दुर्घटना के समय मिहिर शराब के नशे में था, क्योंकि उसे घटना से कुछ घंटे पहले यहां जुहू इलाके में एक बार में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें