फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत : पादरी के बयान पर भाजपा ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस और सीपीएम नेता क्यों कर रहे विरोध

Sat, 11 Sep 2021 04:02 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

बिशप जोसेफ कल्लारंगट के युवा कैथोलिक लड़कियां राज्य में “लव एंड ड्रग जिहाद” की शिकार होने वाली टिप्पणी पर सियासत तेज हो गई। भाजपा ने राज्य सरकार और कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा है। वी मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि उनके बयान पर कांग्रेस और सीपीएम के नेता विरोध क्यों कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विजयन ने भी उनके बयान की निंदा की है। 
विज्ञापन
वी मुरलीधरन, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के एक चर्च के बिशप जोसेफ कल्लारंगट के बयान पर सियासत शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने कहा कि उन्हें आश्चर्य हो रहा है कि बिशप के बयान पर कांग्रेस और सीपीएम के नेता विरोध या आलोचना क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जिहादियों का विरोध और भंडाफोड़ किया जा रहा है तो वे आलोचना या निंदा क्यों कर रहे हैं। यह बात समझ से परे है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि चर्च के बिशप जोसेफ कल्लारंगट ने कहा था कि युवा कैथोलिक लड़कियां राज्य में “लव एंड ड्रग जिहाद” की शिकार हो रही थीं और गैर-मुसलमानों की छवि खराब करने के लिए एक रणनीति तैयार की जा रही है।  कोट्टायम जिले के कुरुविलंगाडु में एक चर्च समारोह में बोलते हुए, कल्लारंगट ने कहा, “उन्होंने महसूस किया है कि भारत जैसे लोकतंत्र में हथियार उठाना और दूसरों को नष्ट करना आसान नहीं है और उन्होंने गैर-मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए हैं। जिहादी गैर-मुसलमानों को नष्ट करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हथियारों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें लव जिहाद और ड्रग जिहाद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने भी बयान की निंदा की
गौरतलब है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बिशप जोसेफ कल्लारंगट के उस बयान की निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि युवा लव एंड नारकोटिक्स जिहाद की शिकार हो रही हैं। मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि जिम्मेदार पदों पर रहने वालों को सतर्क रहना चाहिए और समाज में धार्मिक विभाजन नहीं पैदा करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें