इस बीच महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा कि मुंबई दुष्कर्म मामले में सिर्फ एक ही आरोपी को पकड़ा गया है। आयोग ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। अगर आज शाम तक इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई, तो मैं एक सदस्य को इस बारे में पूछताछ करने और पीड़ित परिवार की मदद करने के लिए भेजूंगी। उन्होंने मुंबई पुलिस के कमिश्नर से अपील की कि जल्द से जल्द मामले से जुड़े सभी अरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़त परिवार की हरसंभव मदद की जाए।
वहीं, महाराष्ट्र के राज्य मंत्री नवाब मलिक ने भी मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि मामले की चार्जशीट तय समय के अंदर ही फाइल की जाए और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक तरीके से चलाया जाए।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस मुंबई के साकी नाका इलाके में निर्भया जैसी घटना के बारे में सुनकर दंग रह गया। धारा-144 सिर्फ गणेश भक्तों के लिए ही क्यों? महिलाओं के बढ़ते उत्पीड़न को कब और कैसे रोका जाएगा। कौन से कानून के जरिए ऐसे अपराधों पर काबू पाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
इस बीच मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर ने नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि निर्भया और आरोपी दोनों ही एक दूसरे को जानते थे। अस्पताल में निर्भया को देखने के बाद महापौर किशोरी पेडणेकर ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। महापौर ने खुलासा किया कि दोनों के बीच करीब 10-12 साल से एक दूसरे के साथ संबंध था। दोनो में आए दिन झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार की रात 3 बजे जब झगड़ा शुरू हुआ तब भी कुछ लोगों ने उसके घर वालों को फोन किया था, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि इस तरह की घटना हो जाएगी।