फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Rain: भारी बारिश के बीच मुंबई एयरपोर्ट में 11 उड़ानें रद्द, 10 उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों की तरफ मोड़ा

Thu, 25 Jul 2024 10:58 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

लगातार बरसते मौसम के बीच गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डे से 11 हवाई सेवाओं को रद्द किया गया। इसके अलावा 10 उड़ानों का रूट डायवर्ट किया गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे संचालन को भी दो बार रोकना पड़ा।

विज्ञापन
एयरपोर्ट में बारिश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश का असर हवाई सेवा पर भी पड़ा है। बताया गया है कि लगातार बरसते मौसम के बीच गुरुवार को मुंबई हवाई अड्डे से 11 हवाई सेवाओं को रद्द किया गया। इसके अलावा 10 उड़ानों का रूट डायवर्ट किया गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे संचालन को भी दो बार रोकना पड़ा। दरअसल, भारी बारिश की वजह से दृश्यता घटकर 300 मीटर रह गई थी। उधर, सड़कों पर ट्रैफिक और जल भराव के को देखते हुए अलग अलग एयरलांइस ने यात्रियों को एयरपोर्ट पर जल्दी पहुंचने की एडवाइजरी जारी की। 

विज्ञापन


दो बार रोका गया रनवे का संचालन
मुंबई एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया, ‘भारी बारिश की वजह से रनवे संचालन को पहले सुबह 8.32 से 8.43 तक 11 मिनट के लिए रोका गया। इसके बाद सुबह 10.36 से 10.55 तक 19 मिनट के लिए संचालन रोका गया। खराब मौसम और कम दृश्यता की वजह से रनवे संचालन को रोकना पड़ा।’ बारिश की वजह से मुंबई एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 11 उड़ानों को रद्द किया गया। इनमें से इंडिगो एयरलाइंस की 10 और एयर इंडिया की एक उड़ान शामिल थी। इसके अलावा, शुरुआत में दस उड़ानों को अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, इंदौर और गोवा जैसे नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया

सोशल मीडिया पर यात्रियों से किया गया अनुरोध
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी दते हुए कहा, ‘मुंबई में भारी बारिश की वजह से हमारी उड़ानों पर असर पड़ा है। कुछ उड़ाने रद्द कीं गईं हैं और कुछ को डायवर्ट किया गया है।’ एयर इंडिया द्वारा यात्रियों को उनके टिकट के पैसे वापस करने की बात भी कही गई। इसके अलावा यात्रियों को यह सलाह भी दी गई कि एयरपोर्ट आने से पहले एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उड़ान की स्थिति को देखें। इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस ने भी अपने यात्रियों से अनुरोध किया है कि एयरपोर्ट आने से पहले उड़ान संबंधी समय सारिणी को जरूर देखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें