फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Antilia Security: अंबानी के आवास एंटीलिया के बारे में पूछ रहे थे दो संदिग्ध, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 08 Nov 2021 06:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने प्रसिद्ध कारोबारी मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। पुलिस ने उनके घर के बारे में पूछताछ कर रहे एक व्यक्ति की पहचान भी की है। 
विज्ञापन
एंटीलिया के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Antilia News: देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। यह कदम एक टैक्सी चालक की ओर से आई कॉल के बाद उठाया गया है, जिसमें बताया गया था कि दो संदिग्ध लोग अंबानी के आवास एंटीलिया के बारे में जानकारी एकत्र कर रहे थे। इन दोनों लोगों के पास एक बैग भी था।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि हमें एक टैक्सी चालक ने फोन करके बताया था कि दो लोग मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बारे में पूछ रहे थे। इन लोगों के पास एक बैग भी था। एंटीलिया के बाहर अब सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है और डीसीपी स्तर के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हमने दोनों में से एक व्यक्ति की पहचान कर ली है। वह एक टैक्सी ड्राइवर है। उसके पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला है, जिस पर संदेह किया जा सके। 
 

फरवरी में भी सुरक्षा व्यवस्था पर उठे थे सवाल
इस साल फरवरी में भी एंटीलिया चर्चा में आया था जब इसके पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी मिली थी। इस गाड़ी में जिलेटिन की छड़ें मिली थीं और एक चिट्ठी भी बरामद की गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी सचिन वाजे को बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं, कुछ दिनों बाद इस गाड़ी के मालिक की भी हत्या हो गई थी।
विज्ञापन





दुनिया के सबसे आलीशान घरों में है एंटीलिया
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का 27 मंजिला घर ‘एंटीलिया’ दुनिया का सबसे आलीशान और महंगे घरों में से एक है। अटलांटिक के एक पौराणिक द्वीप के नाम पर इस घर को बनाया गया है। इसके निर्माण में करीह दो अरब डॉलर की लागत आई थी। एंटीलिया में छह मंजिला भूमिगत पार्किंग बनी हुई है और तीन हेलीपैड भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें