1.18 करोड़ की ठगी करने वाले दो आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
गुजरात के एक हीरा कारोबारी से 1.18 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में मुंबई से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ समन्वय कर पश्चिमी उपनगर कांदिवली और मध्य मुंबई के लालबाग इलाके से शनिवार को इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने फरवरी में सूरत के हीरा कारोबारी से हीरा खरीदने के लिए संपर्क किया था। एक आरोपी ने शिकायतकर्ता को बातचीत में उलझाए रखा, जबकि दूसरे ने 1.18 करोड़ रुपये कीमत के असली हीरों को नकली हीरो से बदल दिया।