फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नल में 'एक्सट्रा ब्लू लाइट' से थमेगा वायु प्रदूषण, दो बहनों ने किया दावा

Wed, 20 Nov 2019 09:20 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अपने सुझाव के साथ दोनों बहनें - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में बढ़ रहे वायु प्रदूषण को लेकर सरकार के साथ-साथ यह लोगों के बीच भी चिंता का विषय है। सरकार जहां एक तरफ प्रदूषण की मार से बचने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों से लेकर सम-विषम की योजनाएं ला रही है। वहीं, लोग भी प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए अपनी तरफ से उपाय लेकर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी कड़ी में प्रदूषण से निपटने के लिए मुंबई के घाटकोपर की रहने वाली दो बहनों ने वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के साथ ईंधन के संरक्षण के लिए एक अनूठा समाधान लेकर आई हैं, उन्होंने नीले ट्रैफिक लाइट का सुझाव दिया जिसमें बाकी सिग्नल लाइटों के साथ एक नीली बत्ती होगी, इस बत्ती का काम चालकों को यह संदेश देना होगा कि उन्हें सिग्नल पर कब अपने इंजन को बंद करना हैं। नीली बत्ती के जलने का मतलब होगा कि अब चालकों को अपने वाहनों का इंजन बंद करना है। 


यह सुझाव मुबंई की शिवानी खोट और उनकी ईशा खोट ने दिया है, जिनके अनुसार इस तरीके से प्रदूषण को रोका जा सकता है और ईंधन का संरक्षण किया जा सकता है। इसके विचार के अनुसार एक नीली ट्रैफिक लाइट, जो लाल बत्ती के जलने के 10 सेकंड बाद झपकना शुरू होगी और लाल बत्ती के जलना बंद होने से 10 सेकंड पहले झपकना बंद कर देगी। इस अवधि के दौरान ड्राइवरों को अपना इंजन बंद करना होगा।
विज्ञापन


शिवानी खोट ने कहा कि वायु प्रदूषण एक महत्वपूर्ण विषय है और जीवन के लिए बहुत खतरनाक है। हमने वायु प्रदूषण के कारण कई मौतें देखी हैं। हाल ही में प्रदूषण के कारण देश की राजधानी में स्थिति सबसे खराब है। नीली रोशनी की यह अवधारणा प्रदूषण पर अंकुश लगाने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि इसको प्रति सिग्नल लगाने पर लगभग आठ हजार रुपये का खर्च आएगा।

ईशा खोट ने कहा कि हमने खुद ही लोगों को सलाह दी कि उन्हें सिग्नल के लाल होने पर अपने वाहनों को बंद कर देना चाहिए और लोगों ने अभी तक इस सुझाव को सकारात्मक रूप से अपनाया है। 

उन्होंने आगे कहा कि हमने एक नई लाइट पेश की है जो नीले रंग की है जो आपको सिग्नल पर इंजन बंद करने का संकेत देगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी सिग्नल पर तीन लाइट हैं-लाल, हरा और पीला और हम इसके आदी हो गए हैं, इसलिए धीरे-धीरे हम इस नीली रोशनी के लिए भी खुद को उसी तरह से ढ़ाल पाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें