फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: जुहू बीच में डूबे पांच युवकों में से चार की मौत, एक को बचाया गया

Fri, 06 Jul 2018 03:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई के जुहू बीच में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को बचा लिया गया है। बचाव दल ने चार मृतकों में से तीन के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं एक लड़के के शव की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि ये सभी मुंबई के डीएन नगर के निवासी थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ये घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे की है। समुद्र में लहरें काफा तेज थीं। उस वक्त वह पांचों व्यक्ति पानी में तैरने के लिए चले गए । इन सभी की उम्र 18-20 साल थी। मृतकों में से तीन के शवों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो चुका है।

जिस एक लड़के को बचाया गया उसने अपना नाम वसीम खान बताया। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने भी लोगों को समुद्र के पास ना जाने की नसीहत दी है। इसके लिए बीएसी ने अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन


मुंबई में लगातार हो रही बारिश से ना केवल सड़कों पर पानी जमा हो रहा है बल्कि लोगों के घरों में भी जमा हो रहा है। ऐसे में प्रशासन ने भी मुंबई में हाई टाइड आने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें