फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई एएनसी की बड़ी कार्रवाई: 21 करोड़ की सात किलो हेरोइन के साथ धराई महिला, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Wed, 20 Oct 2021 12:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक सेल ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। सेल ने सायन इलाके से 21 करोड़ की 7 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक सेल ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। सेल ने सायन इलाके से 21 करोड़ की 7 किलोग्राम हेरोइन के साथ महिला को पकड़ा है।  महिला ड्रग्स सप्लायर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  महिला की पहचान मानखुद निवासी अमीना हमजा शेख उर्फ लाली के रूप में हुई है। मुंबई एएनसी के अधिकारी के अनुसार जब्त हेरोइन को मुंबई में सक्रिय अन्य ड्रग्स आपूर्तिकर्ताओं और ग्राहकों को वितरित किया जाना था। उन्होंने कहा कि लाली को पहले भी एएनसी की वर्ली और घाटकोपर टीम ने साल 2015 और 2018 में प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


लाली भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी कर रही थी: मुंबई एएनसी
मुंबई एएनसी की  डीसीपी  दत्ता नलवाडे ने कहा कि एएनसी की घाटकोपर इकाई के अधिकारियों द्वारा विशेष सूचना पर यहां कार्रवाई की गई। हमारी टीम को पता चला कि लाली भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी कर रही थी, जिसके बाद सायन कोलीवाड़ा में छापेमारी की गई और उसे ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) की धारा 8 (सी) और 21 (सी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने राजस्थान के नौगामा गांव के दो तस्करों से मादक पदार्थ मंगवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें