फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: विमान हादसे में घायल सहायक पायलट की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट, अन्य की हालत स्थिर

Fri, 15 Sep 2023 03:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विमान ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और खराब मौसम के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करते हुए हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुआ प्राइवेट जेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार हुए प्राइवेट जेट के सहायक पायलट को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल सहायक पायलट को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत है। वहीं अन्य यात्रियों की हालत स्थिर है। बता दें कि गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट लैंडिंग के समय हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में सहायक पायलट नील दिवान को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है, जिसकी सर्जरी के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मुंबई के अंधेरी में स्थित क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल के निदेशक डॉ. दीपक नामजोशी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


खराब मौसम के चलते हादसे का शिकार हुआ विमान
डॉ. नामजोशी ने बताया कि अन्य सात लोगों की हालत स्थित है लेकिन उनकी सेहत पर नजर रखी जा रही है। विमान ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और खराब मौसम के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करते हुए हादसे का शिकार हो गया। विमान हादसे के समय उसमें चालक दल के दो सदस्यों के अलावा कुल आठ लोग सवार थे। हादसे का शिकार हुआ विमान वीएसआर वेंचर्स कंपनी का लीयरजेट 45 एयरक्राफ्ट वीटी-डीबीएल था। 

सात यात्रियों की हालत स्थिर
डॉ. नामजोशी ने बताया कि सहायक पायलट नील दीवान की रीढ़ की हड्डी में चोट की वजह से उसके पैरों में संवेदना नहीं हो रही है और फिलहाल वह पैरालाइज स्थिति में है। सहायक पायलट की तुरंत सर्जरी करने की जरूरत है और उन्होंने अपने एक परिचित डॉक्टर से सर्जरी कराने का फैसला किया है। इसके चलते नील दीवान को गुरुवार रात में ही कोकिला बेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुए विमान के पायलट सुनील कंजरभाट को छाती और रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है लेकिन उनकी हालत स्थिर है। विमान के यात्री ध्रुव कोटक के सीधे हाथ में चोट लगी है और सिर में हल्की चोट है। विमान में डेनमार्क के भी दो यात्री सवार थे, दोनों को छाती और कमर में ऊपरी हिस्से में चोट लगी है, दोनों की हालत स्थिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें