फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: बिपरजॉय की वजह से बिगड़ा मौसम, फ्लाइट्स में देरी की वजह से मुंबई एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी के हालात

Mon, 12 Jun 2023 11:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बिपरजॉय की वजह से ही मुंबई में मौसम खराब है। फ्लाइट्स देरी की वजह से यात्री परेशान रहे। एयर इंडिया ने बयान जारी करके भी बता दिया है कि खराब मौसम की वजह से उनकी कुछ फ्लाइट्स में देरी हुई। 
विज्ञापन
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार रात को कई फ्लाइट्स में देरी की वजह से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। फ्लाइट्स में देरी की वजह से यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा और एयरपोर्ट पर भारी भीड़ हो गई। दरअसल खराब मौसम की वजह से मुंबई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे बंद था, जिसकी वजह से फ्लाइट्स में देरी हुई। 
विज्ञापन


बिपरजॉय के चलते बिगड़ा मुंबई का मौसम
बता दें कि मौसम विभाग ने सोमवार को मुंबई में भारी बारिश और तूफान की आशंका जताई थी। दरअसल चक्रवाती तूफान बिपरजॉय खतरनाक हो गया है और 15 जून को यह पश्चिमी तटरेखा तक पहुंच सकता है। बिपरजॉय की वजह से ही मुंबई में मौसम खराब है। फ्लाइट्स देरी की वजह से यात्री परेशान रहे। एयर इंडिया ने बयान जारी करके भी बता दिया है कि खराब मौसम की वजह से उनकी कुछ फ्लाइट्स में देरी हुई। 



एयर इंडिया ने ट्वीट कर दी जानकारी
एयर इंडिया ने ट्वीट कर लिखा कि 'खराब मौसम की वजह से और मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे नंबर 9/27 के बंद होने की वजह से हमारी कुछ फ्लाइट्स में देरी हुई है। हमारे मेहमानों को इससे हुई असुविधा के लिए हमे खेद है।' इंडिगो एयरलाइंस ने भी उसकी फ्लाइट्स में देरी के लिए यात्रियों से माफी मांगी है। इसी तरह अकासा एयर ने भी फ्लाइट्स में देरी की बात कही है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में मुंबई समेत तटीय इलाकों में रविवार रात से ही भारी बारिश हो रही है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जैसे जैसे खतरनाक हो रहा है, वैसे ही देश के पश्चिमी तटीय इलाकों में मौसम बिगड़ रहा है। मुंबई में तेज हवाएं चल रही हैं और कई जगह पेड़ भी गिर गए हैं। वहीं समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिसके चलते तटीय इलाकों के लोगों को भी आगाह कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें