फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MTS Employees: 'दो दशक नहीं मिली एमटीएस कर्मचारियों को पदोन्नति', कर्मचारी संघ ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

Sun, 18 Feb 2024 09:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

TS Employees: कर्मचारी संघ ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को एमटीएस कर्मचारियों की पदोन्नति के मुद्दे पर पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आग्रह किया कि एमटीएमस में लगे लोगों की पदोन्नति के मुद्दे पर तेजी से कदम उठाएं, ताकि उन्हें अपने करियर में उन्नति के लिए एक समान अवसर और न्याय मिल सके।
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न सरकारी कार्यालयों में मल्टी-टास्किंग सेवाओं (एमटीएस) के लिए बड़ी संख्या में नियुक्त किए गए कर्मचारियों ने पदोन्नति के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र लिखा। कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्री को लिखे पत्र में कर्मचारी संघ ने दावा किया है कि कई लोग निराश हैं, क्योंकि उन्हें दो दशक से ज्यादा की सेवा में एक भी पदोन्नति नहीं दी गई।   

विज्ञापन

कर्मचारी संघ ने इस साल 12 फरवरी को केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा। इसमें उसने जितेंद्र सिंह से आग्रह किया कि एमटीएमस में लगे लोगों की पदोन्नति के मुद्दे पर तेजी से कदम उठाएं, ताकि उन्हें अपने करियर में उन्नति के लिए एक समान अवसर और न्याय मिल सके। मंत्री के ध्यान में लाया गया कि एमटीएस में लगे लोग निचले स्तर के कर्मचारियों में से हैं और केंद्रीय सचिवालय में सहायक श्रेणी में उनकी पदोन्नति अन्य कर्मचारियों की तरह नहीं होती है। 
विज्ञापन

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने पिछले साल जून में एक आधिकारिक ज्ञापन जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के पात्र एमीएस के पदोन्नति संबंधी कार्य चल रहे हैं और इस संबंध में जल्द आदेश जारी किए जाएंगे। कर्मचारी संघ ने कहा कि कनिष्ठ लिपिक (क्लर्क), वरिष्ठ लिपिक, सहायक, अवर सचिव और उप सचिवों की पदोन्नति जून 2022 में की गई थी। लेकिन एमटीएस कर्मचारियों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया था। इसी तरह के पत्र कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजे गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें