इस बार देश में मई महीने में ही मानसून की दस्तक हो गई है। देश के दक्षिणी हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। 2025 के मई महीने में भारत के कई राज्यों में हुई बारिश ने कई दशक के रिकॉर्ड धवस्त कर दिए हैं। साथ ही मई में गर्मी का अहसास कम रहा है। अब मौसम विभाग ने मानसून के पूरे सीजन को लेकर भविष्यवाणी की है। आईएमडी ने कहा है कि देश में जून-सितंबर में मानसून की स्थिति बेहतर रहेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, लंबी अवधि के औसत में देश में 106 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। इससे भीषण गर्मी के सीजन में भी अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी। गौरतलब है कि अप्रैल को जारी पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा था कि लंबी अवधि के औसत में 105 फीसदी तक बारिश का अनुमान है।