फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश: धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के तार मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े, ईडी ने शुरू की जांच

Sat, 26 Jun 2021 03:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पकड़े गए धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के तार मनी लॉन्ड्रिंग से भी जुड़ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया है और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा पैसा मुहैया कराने का आरोप
ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत एक प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की गई है। यह मुकदमा यूपी पुलिस की एटीएस की कार्रवाई के आधार पर दर्ज किया गया है।

दरअसल एटीएस ने इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली के जामिया नगर से मुफ्ती काजी जहांगीर आलम कासमी और मोहम्मद उमर गौतम को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने दावा किया था कि ये दोनों इस्लामिक दावा केंद्र नामक संस्था के जरिए लोगों का धर्मांतरण करा रहे थे।
विज्ञापन


ये एक हजार से अधिक मूक बधिर छात्रों और गरीब लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण करा चुके हैं। एटीएस ने दावा किया था कि इसके लिए इन दोनों के पास आईएसआई और अन्य विदेशी एजेंसियों के जरिए पैसा आ रहा था। ईडी सूत्रों ने बताया कि जांच का मुख्य फोकस विदेशों और घरेलू मददगारों के मिलने वाले अवैध धन पर ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें