फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ममता की बहू ने ईडी के सामने पेश होने से किया इंकार, बोलीं- बच्चों को लेकर नहीं आ सकती दिल्ली

Wed, 01 Sep 2021 01:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रुजिरा बनर्जी का कहना है कि दो छोटे बच्चों के साथ वह दिल्ली का सफर नहीं कर सकती हैं। क्योंकि, इससे कोरोना का खतरा है। इसलिए जो भी पूछताछ की जाए कोलकाता में उनके घर पर की जाए।  
 
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे व टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह दिल्ली नहीं आ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय को जो भी पूछताछ करनी है वह कोलकाता स्थित उनके आवास पर ही की जाए। रुजिरा बनर्जी ने कहा है कि उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनके साथ कोरोना के समय में दिल्ली का सफर करना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए, उनसे कोलकाता में ही पूछताछ की जाए। 

विज्ञापन


रुजिरा व अभिषेक बनर्जी, दोनों को ईडी ने भेजा था समन
बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी व उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को ईडी की ओर से कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के कथित आरोपों को लेकर समन जारी किया गया था। रुजिरा बनर्जी को बुधवार यानी आज दिल्ली स्थिति ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होना था। जबकि, अभिषेक बनर्जी को 6 सितंबर को पूछताछ के लिए पेश होना है। अभिषेक बनर्जी लोकसभा में डायमंड हार्बर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। 

करोड़ों रुपये का कोयला चोरी का है आरोप 
प्रवर्तन निदेशालय ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की नवंबर, 2020 की एक प्राथमिकी का अध्ययन करने के बाद पीएमएलए की आपराधिक धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया था। सीबीआई की प्राथमिकी में आसनसोल और उसके आसपास कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाकों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से संबंधित करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले का आरोप लगाया गया है। ईडी ने अभी तक की जांच में पाया है कि अभिषेक बनर्जी व रुजिरा ने अपनी कंपनियों में ऐसी कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों के फंड ट्रांसफर करवाए हैं जो कोयला घोटाले में शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में अनूप माझी उर्फ लाला मुख्य संदिग्ध है। ईडी ने पहले दावा किया था कि अभिषेक बनर्जी इस अवैध व्यापार से प्राप्त धन के लाभार्थी हैं, जबकि उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन






 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें