फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa: आपत्तिजनक धार्मिक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ सैकड़ों लोगों का प्रदर्शन, इलाके में स्थिति तनावपूर्ण

Sat, 30 Sep 2023 03:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

एक अधिकारी ने बताया कि मारगावो और पोंडा पुलिस थानों में इस संबंध में शिकायतें दर्ज की कराई गई हैं। बावजूद इसके इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन
आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ प्रदर्शन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण गोवा के मारगावो पुलिस थाने के बाहर सैकड़ों लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि मारगावो और पोंडा पुलिस थानों में इस संबंध में शिकायतें दर्ज की कराई गई हैं। बावजूद इसके इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

प्रदर्शनकारी आरोपी की गिरफ्तारी में देरी करने का आरोप लगाया। वहीं, अधिकारियों ने उन्हें यह कहते शांत करने की कोशिश की कि साइबर सेल आपत्तिजनक संदेश को पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास कर रहा है।   

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) के कार्यालय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,'इंस्टाग्राम पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट के संबंध में मारगावो और पोंडा पुलिस थानों में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और दक्षिण जिला साइबर टीम का गठन किया गया है।'
विज्ञापन

एक प्रदर्शनकारी ने पूछा कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विशेष रूप से कहा है कि किसी के भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तो पुलिस इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में इतना समय क्यों ले रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें