फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mizoram: सीरिया से सुरक्षित वापस लाई गईं मिजोरम की तीन महिलाएं, जानिए पुलिस ने कैसे चलाया बचाव अभियान

Sun, 25 Aug 2024 10:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल

सार

Mizoram: पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाओं 2022 में मिजोरम से निकलीं और उसी साल नवंबर में सीरिया पहुंचने के तुरंत बाद उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मिजोरम पुलिस और भारतीय दूतावास के अधिकारियों के प्रयासों से उन्हें सुरक्षित वापस लाया गया। 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिजोरम पुलिस तीन मिजो महिलाओं को सीरिया से बचाकर वापस ले आई है। ये महिलाएं घर में नौकरानी के रूप में काम करती थीं और करीब बीस महीने से वहां फंसी हुई थीं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।  

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तीनों महिलाओं 2022 में मिजोरम से निकलीं और उसी साल नवंबर में सीरिया पहुंचने के तुरंत बाद उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिजोरम पुलिस और भारतीय दूतावास के अधिकारियों के प्रयासों और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 20 अगस्त तीनों महिलाओं ने 20 अगस्त को सीरिया से निकलीं और शनिवार को उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया गया।

उन्होंने बताया कि दो महिला हनाथियाल जिले की रहने वाली हैं। जबकि तीसरी चम्फाई जिले की हैं। अधिकारी ने बताया कि तीनों महिलाओं को नवंबर 2022 में एक निजी प्लेसमेंट एजेंसी ने घरेलू नौकरानी के रूप में काम करने के लिए अवैध तरीके से सीरिया भेजा था। 
विज्ञापन


छह नवंबर 2022 को सीरिया पहुंचने के तुरंत बाद तीनों महिलाओं को अपने नियोक्ताओं से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री लालदुहोमा और गृह मंत्री सपडांगा ने इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर तीनों महिलाओं को बचाने और वापस लाने की पहल की गई। 



इसको लेकर अदालत में मामला भी था। इस प्रक्रिया के दौरान राज्य सरकार भारतीय दूतावास और सीरिया के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानूनी मामले में जीत के बाद दमिश्क में भारतीय दूतावास ने तीनों महिलाओं को तीन हफ्ते के लिए आश्रय दिया है और जब वीजा जारी किया गया, तो उन्हें 20 अगस्त को नई दिल्ली और फिर शनिवार को आइजोल लाया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परिवारों से मिलने के लिए इस हफ्ते के भीतर उनके गांवों में भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें