फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम-मिजोरम सीमा विवाद: हालात फिर तनावपूर्ण, असम पुलिस पर खुलेआम फायरिंग का लगा आरोप, एक घायल

सार

पिछले महीने ही असम और मिजोरम के पुलिसबलों के बीच सीमा विवाद को लेकर हिंसा भड़क उठी थी, इसमें असम पुलिस के छह जवानों की जान चली गई थी। 
विज्ञापन
असम-मिजोरम पुलिस के बीच 26 जुलाई को कछार जिले में हिंसक झड़प हुई थी, इसमें असम पुलिस के छह जवानों की मौत हुई थी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम और मिजोरम के बीच जारी सीमा विवाद और गहराता जा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मिजोरम के अधिकारियों के हवाले से बताया कि असम पुलिस ने मंगलवार को सीमा पर खुलेआम फायरिंग की, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। फिलहाल सीमाई क्षेत्र में तनाव बरकरार है। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले महीने ही असम और मिजोरम में पुलिसबलों के बीच सीमा विवाद को लेकर ही हिंसा भड़क उठी। तब तनाव के कारण हुई गोलीबारी में असम पुलिस के कम से कम छह जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 50 अन्य घायल हो गए। झड़प के बाद दोनों राज्यों के पुलिस बल सीमा पर तैनात किए गए थे। हालांकि, बाद में दोनों राज्यों की सीमा पर सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें