फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ वापस होगा केस, मिजोरम सरकार कर रही विचार

Sun, 01 Aug 2021 12:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाल, शिलांग

सार

असम-मिजोरम सीमा पर 26 जुलाई को हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव बरकरार है। हालांकि, मिजोरम पुलिस असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज वापस लेने पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन
हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम-मिजोरम सीमा पर 26 जुलाई को हुए हिंसक संघर्ष के बाद दोनों राज्यों में तनाव बना हुआ है। इधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाली मिजोरम पुलिस अब वापस लेने का विचार कर रही है। मिजोरम के मुख्य सचिव लालनुनमाविया चुआंगो ने कहा है कि वह सीमा विवाद को लेकर असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज केस पर फिर से विचार करेंगे। चुआंगो ने दावा किया कि उन्हें और मुख्यमंत्री जोरमथांगा को हिमंत बस्वा सरमा के खिलाफ प्राथमिकी की जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन


सीएम सरमा बोले- किसी भी जांच के लिए तैयार
वहीं, एफआईआर दर्ज होने पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि वह किसी भी जांच में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी जांच में शामिल होने पर खुशी मिलेगी। हालांकि,  उन्होंने सवाल किया कि यह जांच किसी तटस्थ जांच एजेंसी के जरिए क्यों नहीं की जा रही है।

दरअसल, मिजोरम ने असम पर आरोप लगाया कि सीमा विवाद की शुरुआत असम से हुई। असम की ओर से पहली फायरिंग की गई, जिसका मिजोरम पुलिस ने जवाब दिया। वहीं मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा उनके भाई की तरह हैं और वे इस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे।
विज्ञापन


असम-मिजोरम सीमा पर हुई हिंसक झड़प
बता दें कि 26 जुलाई को असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके अलावा कई पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें