फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम: एडीसी ग्राम परिषद चुनाव में भाजपा ने बाजी मारी, सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट को हराया

Sun, 23 Apr 2023 07:24 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, आइजोल

सार

भाजपा ने कुल 99 ग्राम परिषदों में से 41 पर जीत हासिल की, एमएनएफ ने 25, कांग्रेस ने 8 जबकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 1 ग्राम परिषद हासिल की। यह जीत ऐसे समय में आई है, जब मिजोराम में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को हराकर मारा स्वायत्त जिला परिषद (एमएडीसी) का ग्राम परिषद (वीसी) पर कब्जा कर लिया है। 

विज्ञापन


भाजपा ने कुल 99 ग्राम परिषदों में से 41 पर जीत हासिल की, एमएनएफ ने 25, कांग्रेस ने 8 जबकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने 1 ग्राम परिषद हासिल की। यह जीत ऐसे समय में आई है, जब मिजोराम में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस जीत से भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। उल्लेखनीय है कि स्वायत्त जिला परिषद की ग्राम सभा के चुनाव 18 अप्रैल को हुए थे।

चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 492 ग्राम परिषद सीटों में से भाजपा ने 232 सीटों पर जीत हासिल की, जिसमें महिलाओं के लिए आरक्षित 47 सीटें शामिल थीं। एमएनएफ ने 33 आरक्षित सीटों सहित 127 सीटों पर जीत हासिल की, उसके बाद कांग्रेस ने 15 आरक्षित सीटों सहित 78 सीटें जीतीं।
विज्ञापन


एमएडीसी ग्राम परिषदों के लिए 18 अप्रैल को हुए चुनावों में, कुल 43,120 मतदाताओं में से 33,432 मतदाताओं, जिनमें 16,988 महिला मतदाता शामिल हैं, ने मताधिकार का प्रयोग किया। 

उल्लेखनीय है कि विभिन्न आदिवासी समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए, मिजोरम में तीन आदिवासी स्वायत्त निकाय लाइ स्वायत्त जिला परिषद (एलएडीसी), चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) और मारा स्वायत्त जिला परिषद (एमएडीसी) हैं।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें