फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम: असम राइफल्स ने पकड़ी 5 करोड़ रुपये की हेरोइन, चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2023 03:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल

सार

मिजोरम के चमफाई में तीन अलग-अलग मामलों में 689.52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी बाजार में कीमत करीब 4.82 करोड़ रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार तस्करों के पास से बरामद हेरोइन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम राइफल्स और नारकोटिक्स विभाग ने मिजोरम में संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। ड्रग तस्करों के पास से करीब पांच करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई है। असम राइफल्स के पूर्वी हेडक्वार्टर ने बताया कि मिजोरम के चमफाई में तीन अलग-अलग मामलों में 689.52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी बाजार में कीमत करीब 4.82 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी चमफाई जिले के चुंगाटे और जोटे इलाके से गिरफ्तार किए गए हैं। 
विज्ञापन

 
पहले भी हुई है चम्फाई से ड्रग्स की जब्ती
हाल ही में असम राइफल्स ने मिजोरम में ड्रग्स का एक और बड़ा जखीरा बरामद किया था। दरअसल असम राइफल्स ने मिजोरम के चम्फाई जिले से ही एक लाख मेथामफेटामाइन टैबलेट जब्त की थी। जिनका कुल वजन करीब 10 किलो था। इन ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई। असम राइफल्स ने इन ड्रग्स के साथ म्यांमार के एक नागरिक को भी गिरफ्तार किया था।  उससे पहले चम्फाई में ही असम राइफल्स ने करीब 27 करोड़ रुपये की मेथामफेटामाइन टैबलेट्स और करीब 3.9 किलो हेरोइन बरामद की थी। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 करोड़ रुपये थी।

तीन करोड़ का सोना बरामद
केरल के कालीकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तीन करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। जब्त किया गया सोना पेस्ट के रूप में है, जिसका वजन 5.4 किलोग्राम है। यह सोना छह अलग-अलग यात्रियों से बरामद किया गया है। यात्रियों ने शरीर के विभिन्न हिस्सों और अपने बैग्स में इस सोने को छिपाया हुआ था। कस्टम विभाग आरोपियों से पूछताछ कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें