महाराष्ट्र के ठाणे स्थित एक फ्लैट में महिला की लाश मिलने के तीन दिन बाद पुलिस ने फ्लैट से शवों के टुकड़ों को बरामद कर लिया है। पड़ोसियों का कहना है कि अब भी वह लोग सदमे में हैं। बता दें, मृतका सरस्वती वैद्य (36) ठाणे में मनोज साने (56) के साथ लिवइन में रहती थी। तीन दिन पहले फ्लैट में महिला का शव मिला था, जिसे प्रेशर कुकर में पहले उबाला गया था। बाद में उसे भूना भी था। आरोपी साने को गिरफ्तार कर 16 जून तक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें, महाराष्ट्र भाजपा की महिला विंग की प्रमुख चित्रा वाघ ने मामले में पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की और मामले की जानकारी ली।
जानिए, क्या बोला आरोपी
सदमें में हैं रहवासी
बिल्डिंग के सचिव प्रताप असवाल ने बताया कि रहवासी अब भी सदमे में है। आसपास जाने में भी अब उन्हें डर लग रहा है। पूरे बिल्डिंग में बदबू है। इसलिए हमने पूरी बिल्डिंग सैनेटाइज की है। अब हमें एक बात समझ में आ गई है। अब किराएदारों का पहले बैकग्राउंड चेक करेंगे उसके बाद ही उन्हें घर किराए पर देंगे।
यह है पूरा मामला
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी के पड़ोसियों ने शक करते हुए शिकायत की थी कि कमरे से सड़ने की बदबू आ रही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। शव को पहले आरोपी ने कूकर में उबाला था फिर उसे अच्छे से भूनकर बालटी और टब में रखा था। वैद्य की हत्या चार जून को हुई थी और मामले का पता सात जून को हुआ था। पड़ोसियों का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से कुत्तों को कुछ खिलाता, जो पहले उसने कभी नहीं किया था।