फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: 13 साल की लड़की का अपहरण, होटल में दो दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 15 Sep 2022 10:02 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला,

सार

युवती से परिचित युवक उसे अपनी कार में एक होटल में ले गए। इसके बाद उन्होंने उसे नशीला पदार्थ दिया और उसका यौन शोषण किया। आरोपी ने बुधवार को पीड़िता की मां को फोन कर बताया था कि वह उनके साथ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के पुराने शहर में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी ने 13 साल की पीड़िता का अपहरण कर एक होटल में दो दिन तक उसका यौन शोषण किया और उसे नशीला पदार्थ पिलाया। युवकों ने किशोरी का अपहरण मंगलवार को उस समय किया जब वह चंचलगुडा में दवा खरीदने के लिए निकली थी। घर नहीं लौटने पर उसकी मां ने अगले दिन दबीरपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। युवती से परिचित युवक उसे अपनी कार में एक होटल में ले गए। इसके बाद उन्होंने उसे नशीला पदार्थ दिया और उसका यौन शोषण किया। आरोपी ने बुधवार को पीड़िता की मां को फोन कर बताया था कि वह उनके साथ है। बाद में उन्होंने उसे चदरघाट के पास छोड़ दिया।

लड़की पुराने हैदराबाद शहर के चदरघाट के दबीरपुरा में बेहोशी की हालत में मिली थी। मां की शिकायत के आधार पर दबीरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस निरीक्षक जी कोटेश्वर राव ने कहा हमने आरोपी की पहचान कर ली है। मामले की जांच की जा रही है और हम जांच के बाद मामले के विवरण का खुलासा करेंगे। आरोपी पुलिस की हिरासत में बताए जा रहे हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
लड़की को काउंसलिंग और बयान दर्ज कराने के लिए भरोसा केंद्र ले जाया गया। हम लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गए हैं और रिपोर्ट के आधार पर हम मामले में आगे की धाराओं को शामिल करेंगे। पीड़िता की मां ने बताया कि 12 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे बेटी साबुन खरीदने एक दुकान पर गई थी। मैंने उसे कुछ दवाएं लेने के लिए  500 रुपये भी दिए थे क्योंकि मुझे सीने में दर्द था। लेकिन वह काफी देर तक नहीं लौटी। 

अगले दिन सुबह उसकी मां ने शिकायत दर्ज कराई। महिला ने कहा कि 14 सितंबर की देर शाम पुलिस उसे घर ले आई लेकिन तब तक वह बेहोशी की हालत में थी और ठीक से चलने की स्थिति में नहीं थी। बार-बार पूछताछ करने पर लड़की ने अपनी मां को बताया कि दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें