मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में टाटा मेटालिक्स के विस्तारित संयंत्र का उद्घाटन किया। यह पहला मौका है जब ममता ने टाटा के किसी संयंत्र का उद्घाटन किया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य अगले चार-पांच साल में राज्य को रोजगार सृजन में देश में पहले स्थान पर लाने का है। खड़गपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में ममता में कहा कि सरकार का काम रोजगार सृजन को लक्ष्य बनाकर नौकरी पाने के इच्छुक लोगों और उचित उद्यम को साथ लाना है। वे गुरुवार को कौशल विकास कार्यक्रम उत्कर्ष बांग्ला के तहत सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने वालों को प्रमाण-पत्र और प्रस्ताव पत्र (आफर लेटर) देने के बाद बोल रही थीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर में टाटा मेटालिक्स के विस्तारित संयंत्र का उद्घाटन किया। यह पहला मौका है जब ममता ने टाटा के किसी संयंत्र का उद्घाटन किया है। इस विस्तारित संयंत्र पर 600 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिसकी 2019 में घोषणा हुई थी। इस मौके पर ममता ने उम्मीद जताई कि इसमें सैकड़ों स्थानीय युवक-युवतियों को रोजगार मिलेगा।
89,000 को शिक्षकों की बहाली जल्द
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में पॉलिटेक्निक और आईटीआई की संख्या बढ़ी है और सरकार ने मैच मेकिंग के लिए मंच बनाए हैं। उन्होंने कुशल कामगार और उनके लिए रोजगार प्रदान करने वाले उद्यमों को एक साथ लाने के संदर्भ में मैच मेकिंग शब्द का इस्तेमाल किया। ममता ने इस दौरान दावा किया कि देश में जहां रोजगार में 45 प्रतिशत की कमी आई है, वहीं बंगाल में यह 40 प्रतिशत बढ़ा है। राज्य में रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे क्योंकि जल्दी ही 89,000 शिक्षकों की बहाली की जाएगी।