फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indians in Canada: कनाडा में भारतीयों के खिलाफ बढ़ रहे नफरती अपराध, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Fri, 23 Sep 2022 02:37 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते कुछ दिनों में कनाडा में भारतीयों के खिलाफ नफरती अपराधों और हिंसा में तेजी से वृद्ध हुई है। हाल ही में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला भी सामने आया था।
विज्ञापन
Aridam Bagchi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते कुछ दिनों में कनाडा में भारतीयों के खिलाफ नफरती अपराधों और हिंसा में तेजी से वृद्धि हुई है। हाल ही में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला भी सामने आया था। इस बीच भारत सरकार की ओर से कनाडा में रह रहे भारतीय छात्रों व अन्य भारतीय नागरिकों को लेकर एडवाइजारी जारी की गई है। उन्हें सतर्क रहने को कहा गया है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कनाडा में नफरती अपराधों, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाओं में तेज वृद्धि हुई है। ऐसे में कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने कनाडा सरकार से इस संबंध में बातचीत की है और उचित कार्रवाई की मांग की है। जारी की गई एडवाइजारी में कहा गया है कि कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों व छात्रों के अलावा जो कनाडा की यात्रा करने जा रहे हैं, वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें। इसके अलावा भारतीय नागरिकों से madad.gov.in पर पंजीकरण कराने को भी कहा गया है। 
 

गोलीबारी में भारतीय छात्र को लगी थी गोली 
कनाडा के ओंटारियो में हुई गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र की बीते शनिवार को मौत हो गई थी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी समेत दो अन्य लोगों की भी जान चली गई। यह गोलीबारी पिछले सोमवार को हुई थी। इसमें एक भारतीय छात्र घायल हो गया था। उसकी पहचान सतविंदर सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया, हैमिल्टन सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें