फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा : विपक्ष के हमले से भड़के गृह राज्य मंत्री टेनी, कहा- एक मिनट के लिए थाने भी गया हूं तो छोड़ दूंगा राजनीति

Tue, 29 Mar 2022 02:35 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता की टिप्पणी का जवाब देते हुए मिश्र ने कहा, "मैं अधीर रंजन चौधरी जी को बताना चाहता हूं कि मैंने 2019 में नामांकन पत्र भरा था। उसमें खुद से संबंधित सारी जानकारी दी है। अगर विपक्ष यह साबित कर दे कि मुझ पर एक भी मुकदमा है। मैं एक मिनट के लिए भी थाने या जेल गया हूं तो मैं इसी समय राजनीति से संन्यास ले लूंगा।"
विज्ञापन
अजय मिश्र टेनी - फोटो : संसद टीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में दंड प्रक्रिया पहचान बिल पेश किए जाने समय विपक्ष ने लखीमपुर खीरी कांड मामले को लेकर गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को घेरा। इसी दौरान जब कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस कांड की चर्चा करते हुए मिश्र के मेपिंग की मांग उठाई तो गृह राज्य मंत्री भड़क गए। दरअसल, अजय कुमार मिश्रा जब विधेयक से जुड़े बिंदुओं को सदन में रख रहे थे तो अधीर रंजन चौधरी ने यह टिप्पणी की।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता की टिप्पणी का जवाब देते हुए मिश्र ने कहा, "मैं अधीर रंजन चौधरी जी को बताना चाहता हूं कि मैंने 2019 में नामांकन पत्र भरा था। उसमें खुद से संबंधित सारी जानकारी दी है। अगर विपक्ष यह साबित कर दे कि मुझ पर एक भी मुकदमा है। मैं एक मिनट के लिए भी थाने या जेल गया हूं तो मैं इसी समय राजनीति से संन्यास ले लूंगा।" मिश्र ने कहा कि विपक्ष को व्यक्तिगत आरोप लगाने के बदले पेश किए जाने वाले बिल पर अपनी बात रखनी चाहिए।

गौरतलब है कि बिल पेश किए जाने के दौरान लखीमपुर खीरी कांड मामले में टीएमसी सांसद सौगत राय सहित कई अन्य सांसदों ने भी गृह राज्य मंत्री पर निशाना साधा। सौगत ने कहा कि यह बड़ा मामला है। इस मामले में खुद गृह मंत्री अमित शाह को सदन में आकर बिल से संबंधित संशय को दूर करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें