फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mimicry Row: 'सांसद निराश होकर बाहर बैठे हैं लेकिन आप...', मिमिक्री विवाद पर पहली बार बोले राहुल गांधी

Wed, 20 Dec 2023 03:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मिमिक्री विवाद पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सांसद वहां बैठे थे, मैंने उनका वीडियो शूट किया। मेरा वीडियो मेरे फोन पर है। मीडिया इसे दिखा रहा है। किसी ने कुछ नहीं कहा। हमारे 150 सांसदों को (सदन से) बाहर निकाल दिया गया है, लेकिन मीडिया में उस पर कोई चर्चा नहीं है। अदाणी पर कोई चर्चा नहीं, राफेल पर कोई चर्चा नहीं, बेरोजगारी पर कोई चर्चा नहीं। हमारे सांसद निराश होकर बाहर बैठे हैं, लेकिन आप उस (मिमिक्री) पर चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन




दरअसल, सांसदों के निलंबन के खिलाफ मंगलवार को संसद की सीढ़ियों पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस नेता कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी। इस दौरान राहुल को वीडियो रिकॉर्ड करते दिखाया गया था। इसके बाद मामले ने एक बड़े विवाद का रूप ले लिया था। भाजपा ने मामले की कड़ी निंदा की है।

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भी संसद परिसर में उनकी नकल उतारे जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने उच्च सदन में कहा था कि संसद परिसर में उनकी नकल उतारकर किसान समाज और उनकी जाति (जाट) का अपमान किया गया है।
विज्ञापन


जब उनसे वीडियो बनाने और उपराष्ट्रपति के अपमान के बारे में पूछा गया? तो उन्होंने कहा कि अपमान किसने और कैसे किया? सांसद वहां बैठे थे, मैंने उनका वीडियो लिया, जो मेरे फोन में है। मीडिया इसे दिखा रहा है। नई-नई बातें की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टिप्पणी कर रहे हैं, तब तो किसी ने कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें