फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: चुराचांदपुर में उग्रवादी ढेर; CM बीरेन ने की मणिपुर में संकट सुलझाने के लिए राजनीतिक वार्ता की पैरवी

Wed, 02 Oct 2024 12:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

गांधी जयंती और राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के मौके पर सीएम बीरेन सिंह ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अहिंसा में विश्वास रखने को कहा। उन्होंने गांधी हॉल में राष्ट्रपति महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन
एन बीरेन सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में चुराचांदपुर के लीशांग गांव के पास कुछ अज्ञात लोगों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक यूनाइटेड कूकी नेशनल आर्मी का सदस्य था। उसकी पहचान सेखोहाओ हाओकिप के तौर पर की गई है।  पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को दोपहर के 12:15 बजे घटी। हाओकिप के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


सीएम बीरेन सिंह ने लोगों से की चर्चा में शामिल होने की अपील
गांधी जयंती और स्वच्छ भारत अभियान के दस साल होने के मौके पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में जारी हिंसा का हल निकालने के लिए सभी लोगों को राजनीतिक चर्चा में शामिल होने की अपील की। गांधी जयंती और राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के मौके पर उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अहिंसा में विश्वास रखने को कहा। उन्होंने गांधी हॉल में राष्ट्रपति महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम बीरेन सिंह ने कहा, "महात्मा गांधी के जन्मदिन और राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के मौके पर मैं सभी से राज्य को स्वच्छ बनाने के लिए सत्य, अहिंसा और स्वच्छता की भावना को अपनाने का आग्रह करता हूं। अहिंसा में विश्वास करें और राजनीतिक चर्चा में भाग लें।" दो लापता युवकों की स्थिति पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, हम उन्हें बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हमें यकीन है कि हम सफल होंगे। सीएम सिंह ने पहले कहा था कि डीजीपी के कांगपोक्पी जिले में 27 सितंबर को आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए तीन युवाओं में से दो की रिहाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। उनमें से एक को बचाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 
विज्ञापन


युवाओं की खोज तेज
मणिपुर पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बल कांगपोकपी जिले से लापता तीन युवाओं में से दो की खोज तेज कर दी है। तीनों में से में से एक को पहले ही बचा लिया गया है। बचाए गए युवक की पहचान एन. जॉनसन सिंह के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा देने जाते समय वे गलत मोड़ लेने के कारण कूकी-प्रधान कांगपोकपी में पहुंच गए थे। ये तीनों थौबल जिले के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों ने बाकी दो युवाओं की खोज तेज कर दी है। जॉनसन सिंह ने दावा किया कि  उन्हें कांगपोकपी जिले में सशस्त्र लोगों द्वारा बंधक बनाया गया था। उन पर शारीरिक हमला किया गया था। उनके गाल में सूजन और शरीर पर चोट के निशान पाए गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें