फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय ने अधिकारियों को चेताया, फर्जी आईडी से विभाग में प्रवेश करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 28 Sep 2019 02:57 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गृह मंत्रालय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फर्जी, अनिधिकृत सरकारी पहचान पत्रों का प्रयोग कर मंत्रालयों और सरकारी कार्यालयों में जाने को लेकर चेतावनी दी है। एएनआई द्वारा प्राप्त किए गए पत्र के अनुसार, गृह मंत्रालय ने फर्जी या अनधिकृत पहचान पत्र के माध्यम से मंत्रालय में पहुंचने को सुरक्षा के लिए खतरा करार दिया है। पत्र को इस तरह के मामलों में वृद्धि देखने के बाद लिखा गया है। मंत्रालय के अनुसार, पिछले कुछ हफ्तों में इस मामले में कई सरकारी अधिकारियों को सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ा है।

विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि कुछ लोग सरकारी भवनों में प्रवेश के लिए फर्जी और स्कैन किए गए एमएचए पहचान पत्र का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे कई कार्ड सीआईएसएफ और एसएसएफ के कर्मियों द्वारा समय-समय पर अधिकारियों से जब्त किए गए हैं। 

इस प्रकार के फर्जी कार्डों का उपयोग करना अपराध है और इसको सुरक्षा के लिए खतरा माना जाता है। एमएचए ने चेतावनी दी है कि इस अपराध के लिए दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं जिसके बाद गृह मंत्रालय ने सभी संबंधित मंत्रालयों, विभाग और सरकार के रेजिडेंट कमिश्नरों को इस मुद्दे के बारे में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचित करने का निर्देश दिया है।

ऐसे मामले भी सामने आए हैं जिनमें फर्जी पहचान पत्र बरामद किए गए। ऐसे ही एक मामले में, एक आईएएस अधिकारी, अनुराग गहलोत के रूप में घुसने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था और उसके पास से गृह मंत्रालय द्वारा जारी किया गया एक नकली पहचान पत्र बरामद किया गया था।
विज्ञापन


जांच के दौरान, यह पता चला था कि गहलोत ने नकली पहचान पत्र का उपयोग करके कई बार मंत्रालय की इमारतों में गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें