फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय: पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने थामा तृणमूल का दामन, 18 में से 12 कांग्रेस विधायक टीएमसी में शामिल

Thu, 25 Nov 2021 07:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग

सार

बड़ी बात यह है कि इस घटनाक्रम से पहले राज्य में कांग्रेस के 18 विधायक थे। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर की टीम ने पहले टीएमसी की ओर से संगमा से संपर्क किया था।
विज्ञापन
मुकुल संगमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसके अलावा 11 अन्य कांग्रेस विधायकों ने भी टीएमसी जॉइन कर ली है। बड़ी बात यह है कि इस घटनाक्रम से पहले राज्य में कांग्रेस के 18 विधायक थे। इसी के साथ टीएमसी अब मेघायल में मुख्य विपक्षी दल बन गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर की टीम ने पहले टीएमसी की ओर से संगमा से संपर्क किया था। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो को पार्टी में शामिल करने के बाद तृणमूल कांग्रेस उन्हें अपनी ओर लाने का भरकस प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें