फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: 'मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए ठहराया जाए जवाबदेह'; PoK में पाकिस्तान सेना की बर्बरता पर भारत

Fri, 03 Oct 2025 04:33 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तानी सेना के बर्बरता पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। इसके साथ ही मंत्रालय के प्रवक्ता ने कई अहम सवालों के जवाब दिए हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शनों पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि हमने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शनों की खबरें देखी हैं, जिनमें पाकिस्तानी सेना की तरफ से निर्दोष नागरिकों पर की गई बर्बरता भी शामिल है। हमारा मानना है कि यह पाकिस्तान के दमनकारी रवैये और इन इलाकों से संसाधनों की व्यवस्थित लूट का स्वाभाविक परिणाम है, जो उसके जबरन और अवैध कब्जे में हैं। पाकिस्तान को उसके भयावह मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - DGCA: घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या घटी, उड़ानों में देरी से 74 हजार यात्री प्रभावित; रिपोर्ट में कई खुलासे

एनएसए ने कनाडाई एनएसआईए से की मुलाकात
वहीं कनाडा के साथ सुरक्षा सहयोग को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने 18 सितंबर को कनाडा की नेशनल सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस एडवाइजर नथाली ड्रूइन से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने आतंकवाद, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और खुफिया सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की। यह बैठक काफी सकारात्मक रही और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

 

बांग्लादेश के गृह सलाहकार के आरोपों पर प्रतिक्रिया
इस दौरान रणधीर जायसवाल ने बांग्लादेश के गृह सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी के भारत पर लगाए आरोपों पर कहा कि ये पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम रही है और अपनी नाकामी छिपाने के लिए दूसरों पर दोष मढ़ रही है। बेहतर होगा कि वे आत्मचिंतन करें और चिटगांव हिल ट्रैक्ट्स में अल्पसंख्यकों पर हमलों व कब्जों की जांच कराएं।
 

अपने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में रणधीर जायसवाल ने बताया कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी को 9 से 16 अक्तूबर तक नई दिल्ली आने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से यात्रा की अनुमति मिली है। इस पर मंत्रालय आगे भी जानकारी साझा करेगा।
 


भारत-चीन के बीच सीधी हवाई सेवा पर जवाब
रणधीर जायसवाल ने इस दौरान कहा कि भारत और चीन के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने पर वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। यह दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य करने की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें - Karur Stampede: विजय की रैली में भगदड़ के कारणों की जांच करेगी SIT; हाईकोर्ट ने करूर पुलिस को दिए ये निर्देश

भारत-रूस साझेदारी के 25 साल
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि 3 अक्तूबर भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ है। 2000 में यह साझेदारी बनी थी। उन्होंने कहा कि भारत-रूस के बीच 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' है। दोनों देश व्यापार, निवेश, रक्षा, विज्ञान और तकनीक जैसे हर क्षेत्र में रिश्तों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें