फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर: एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मालदीव और भूटान के विदेश मंत्रियों से की बात

Thu, 06 Jan 2022 06:35 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

बातचीत के दौरान विदेशमंत्री और इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेत्नो मारसुडी ने म्यामांर और अफगानिस्तान की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और जी20 में करीबी सहयोग के साथ काम करने का संकल्प व्यक्त किया।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, मालदीव और भूटान के विदेश मंत्रियों के साथ टेलीफोन पर अलग-अलग बातचीत की, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बातचीत के दौरान विदेशमंत्री और इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेत्नो मारसुडी ने म्यामांर और अफगानिस्तान की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया और जी20 में करीबी सहयोग के साथ काम करने का संकल्प व्यक्त किया।

जयशंकर ने ट्वीट किया, वर्ष की शुरुआत में विदेश मंत्री (इंडोनेशिया) के साथ अच्छी बातचीत हुई। द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने पर सहमति व्यक्त की। म्यामांर और अफगानिस्तान पर विचारों का आदान प्रदान किया। जी 20 त्रिगुट में करीबी सहयोग से काम करेंगे।
विज्ञापन


वर्ष 2021 में इटली के पास जी 20 की अध्यक्षता थी जबकि 2022 में इंडोनेशिया को यह भूमिका मिलेगी। वर्ष 2023 में भारत यह कार्यभार संभालेगा। अभी इटली, इंडोनेशिया एवं भारत त्रिगुट देश में शामिल हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मेरिस पेन से भी बातचीत की।

पेन से बातचीत के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री एवं क्वाड सहयोगी मेरिस पेन के साथ नववर्ष पर बातचीत की। पूरा विश्वास है कि वर्ष 2022 हमारे संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएगा। मालदीव के अपने समकक्ष अब्दुल्ला शाहीद के साथ बातचीत के बारे में जयशंकर ने कहा कि चर्चा के दौरान हमारे द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति और परस्पर फायदे पर चर्चा हुई।

उन्होंने ट्वीट किया,  मालदीव के लोगों और वहां की सरकार को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वहीं, भूटान के विदेश मंत्री तांडी दोरजी के साथ बातचीत के संबंध में जयशंकर ने कहा कि कोरोना वायरस की चुनौतियों के बीच दोनों देशों के विशिष्ट संबंध और भी मजबूत हुए। विदेश मंत्री जयशंकर ने सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और मंगलवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बातचीत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें