फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maratha Quota: उद्धव शिवसेना के नेता ने लिखी राष्ट्रपति को चिट्ठी, मराठा आरक्षण पर संसद में विशेष सत्र की मांग

Wed, 01 Nov 2023 02:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सभी केंद्रीय मंत्रियों से कैबिनेट बैठक में मराठा आरक्षण मुद्दे पर चर्चा करने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि मांग पूरी न होने पर केंद्रीय मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए। 
विज्ञापन
Vinayak Raut, President Draupadi Murmu - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में जारी मराठा आंदोलन के बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद विनायक राउत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करने के लिए समय मांगा है। इसी के साथ उन्होंने राज्य सभा में मराठा और धनगर समुदाय को आरक्षण देने के लिए एक विशेष सत्र बुलाने का भी अनुरोध किया है। 
विज्ञापन


संसद में मुद्दा उठाने की अपील
राष्ट्रपति मुर्मू को 31 अक्तूबर को भेजी गई चिट्ठी में उन्होंने लिखा कि शिवसेना (यूबीटी)के राज्यसभा सदस्य संजय राउत के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नवंबर पांच या छह को राष्ट्रपति से मिलना चाहती है। मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी संसद में मराठा आरक्षण पर चर्चा के लिए संसद में एक विशेष सत्र बुलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र को इस मुद्दे का हल निकालना होगा। 

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सभी केंद्रीय मंत्रियों से कैबिनेट बैठक में मराठा आरक्षण मुद्दे पर चर्चा करने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि मांग पूरी न होने पर केंद्रीय मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में मराठा समुदाय सरकारी नौकरियों और शिक्षा के क्षेत्र में ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। वहीं धनगर एसटी श्रेणी के तहत आरक्षण मां रही है। पिछले कुछ दिनों में मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर राज्य के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई नेताओं के आवास के पास तोड़फोड़  भी की गई। मराठा आरक्षण को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे 25 अक्तूबर से भूख हड़ताल पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें