फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: रास्ता भटककर कुकी इलाके में पहुंचे दो युवा लापता, तनाव बढ़ने पर सीएम ने सभी विधायकों के साथ की बैठक

Mon, 30 Sep 2024 10:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपने दो दोस्तों के साथ एन. जॉनसन सिंह, जिसे सेना ने बचाया है, मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के न्यू कीथेलमानबी में केंद्रीय बलों के लिए एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा देने गया था, लेकिन रास्ता भटककर तीनों कुकी बहुल कांगपोकपी जिले में पहुंच गए। 
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा को नियंत्रित करते सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में कांगपोकपी जिले में हथियारबंद उग्रवादियों द्वारा दो युवाओं को अगवा किए जाने को लेकर तनाव बढ़ गया है। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल अगवा किए गए युवाओं की तलाश में पूरी जी-जान से जुटे हैं। वहीं हालात को देखते हुए सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार को सभी विधायकों की बैठक की। 
विज्ञापन


परीक्षा देने गए युवक हुए लापता, अगवा किए जाने का शक
पुलिस ने बताया कि तीन दोस्तों को उग्रवादियों ने अगवा किया था, जिनमें से एक को छोड़ दिया गया है, लेकिन दो अभी भी लापता हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपने दो दोस्तों के साथ एन. जॉनसन सिंह, जिसे सेना ने बचाया है, मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले के न्यू कीथेलमानबी में केंद्रीय बलों के लिए एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा देने गया था, लेकिन रास्ता भटककर तीनों कुकी बहुल कांगपोकपी जिले में पहुंच गए। तीनों थौबल जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि एन. जॉनसन सिंह सुरक्षित हैं और उसे पुलिस को सौंप दिया गया है, जबकि थोइथोइबा सिंह और ओ. थोइथोइ सिंह अभी भी लापता हैं। पुलिस ने एक बयान में कहा, '27 सितंबर को कांगपोकपी जिले में बदमाशों द्वारा कथित रूप से अपहृत किए गए दो युवकों के मामले में सुरक्षा बल लापता/अपहृत युवकों को जल्द से जल्द छुड़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।' अधिकारी ने बताया कि युवकों के परिवारों द्वारा लापता होने की सूचना दिए जाने के बाद राज्य पुलिस और केंद्रीय बल उनकी तलाश कर रहे हैं। रविवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें दोनों लापता युवक मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह से अपनी रिहाई की अपील कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। 
विज्ञापन


सीएन ने हालात पर चर्चा के लिए की बैठक
बचाए गए एन जॉनसन सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें कांगपोकपी जिले में हथियारबंद लोगों ने बंधक बना लिया था और रिहा होने से पहले उनके साथ मारपीट की गई थी। वहीं हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने रविवार को सत्तारूढ़ और विपक्षी विधायकों के साथ सचिवालय में बैठक की। सीएम ने कहा कि 'हम ऐसे जघन्य कृत्यों की निंदा करते हैं और हमारी सरकार उनकी सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें