कुकी उग्रवादी समूह के साथ सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (SoO) को रद्द करने की मांग की जा रही है। मणिपुर के 34 विधायकों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। रिपोर्ट के मुताबिक सत्तारूढ़ गठबंधन के सात नगा विधायकों सहित 34 विधायकों ने केंद्र से असम राइफल्स की यूनिट को बदलने की भी अपील की है।
मणिपुर के विधायकों ने केंद्र सरकार से कहा है कि असम राइफल्स के बदले कोई और टुकड़ी तैनात की जाए। इन 34 विधायकों ने केंद्र से कुकी उग्रवादी समूहों के साथ जारी सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (SoO) को भी रद्द करने की अपील की है। विधायकों का दावा है कि कई क्षेत्रों में असम राइफल्स ने जरूरत के मुताबिक कार्रवाई नहीं की। निहत्थे नागरिकों और किसानों पर उग्रवादियों के हमलों के बावजूद सुरक्षाबलों ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विधायकों ने कहा है कि एसओओ तत्काल रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 29 फरवरी, 2024 को खत्म हो रही समयसीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। विधायकों का आरोप है कि एसओओ समझौते के तहत केंद्रीय बलों से कुकी उग्रवादियों को मिलने वाली छूट उग्रवादी समूहों की तरफ से जारी हिंसा का प्रमुख कारण है।