फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: सीएम ने सुरक्षा बलों पर हो रहे हमलों पर जताई चिंता, कहा- दिल्ली जाकर नेताओं को स्थिति से अवगत कराएंगे

Mon, 01 Jan 2024 11:02 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

सीएम सिंह का बयान तब आया जब शनिवार को टेंग्नोपाल जिले के मोरेह में हमले के दौरान पांच पुलिस कमांडर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हवाई मार्ग से इंफाल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Biren Singh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य के सुरक्षा बलों पर हो रहे हमले पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही दिल्ली जाकर वहां केंद्रीय नेताओं को यहां की स्थिति से अवगत कराएंगे। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सीएम सिंह का बयान तब आया जब शनिवार को टेंग्नोपाल जिले के मोरेह में हमले के दौरान पांच पुलिस कमांडर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हवाई मार्ग से इंफाल पहुंचाया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बीरेन सिंह ने कहा, 'मौजूदा समय में राज्य सुरक्षा बलों पर हो रहे ये हमले एक गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा बन गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य और केंद्रीय सुरक्षा बल लगातार कोशिश कर रहे हैं।'


दिल्ली जाएंगे प्रतिनिधिमंडल
मणिपुर के सीएम ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ए शारदा देवी, मंत्री, विधायक और पार्टी के अन्य नेताओं से राज्य की स्थिति को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर बात करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली भेजा जाएगा जो वहां केंद्रीय मंत्रियों से बात करेंगे। बीरेन सिंह ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें